आगरा में चल रही ठंडी हवा, छाए घने बादल:कई क्षेत्रों में बुंदाबांदी, खराब मौसम के अलर्ट को लेकर बंद हुए स्कूल
आगरा में बीते कल से मौसम बदला हुआ है। आज सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं और कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। इससे उमस से राहत मिली है और मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज एक-दो दौर की बारिश तेज हवा के साथ हो सकती है। मौसम को देखते हुए जिले में प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित किया गया है। प्री-प्राइमरी से 12वीं तक स्कूल बंद जिलाधिकारी मनीष बंसल ने 26 सितंबर को आगरा के सभी स्कूलों में शिक्षण कार्य स्थगित रखने के आदेश दिए हैं। यह आदेश शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू रहेगा। इसमें राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय शामिल हैं। प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की सभी कक्षाएं आज संचालित नहीं होंगी। खराब मौसम और बारिश के पूर्वानुमान पर फैसला जिला प्रशासन ने यह निर्णय पिछले कुछ घंटों से खराब मौसम और मौसम विभाग के बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जनहित में लिया है। विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। आज 33 डिग्री तक तापमान, तेज हवा के साथ बारिश के आसार IMD के अनुसार आज आगरा में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। आज एक-दो दौर की बारिश तेज हवाओं के साथ हो सकती है। मानसून में अब तक 513.9 मिमी बारिश आगरा में 1 जून से अब तक 513.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 522.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी अब तक सामान्य से 8.9 मिमी कम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में बारिश दर्ज नहीं हुई थी। 27 सितंबर को भी बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार 27 सितंबर को भी आगरा में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। इसके बाद 28 और 29 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। 30 सितंबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)