श्रावस्ती में भारी बारिश का रेड अलर्ट:आकाशीय बिजली-तेज हवाओं की चेतावनी, राप्ती के खतरे के निशान के पार करने की आशंका

Sep 25, 2026 - 22:59
0
श्रावस्ती में भारी बारिश का रेड अलर्ट:आकाशीय बिजली-तेज हवाओं की चेतावनी, राप्ती के खतरे के निशान के पार करने की आशंका
श्रावस्ती में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने 27 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का रेड अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार रात 10 बजे जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की। डायल 112 वाहन से भी गांवों और इलाकों में अलाउंस कराकर लोगों को सावधान किया गया। प्रशासन के मुताबिक राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 0.250 मीटर नीचे है और लगातार बारिश के चलते रात में इसके खतरे के निशान को पार करने की आशंका है। राप्ती के बढ़ते जलस्तर पर नजर प्रशासन ने नदी, नहर, तालाब और नालों से दूर रहने की अपील की है। जलस्तर बढ़ने वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। कच्चे और जर्जर मकानों से रहें दूर प्रशासन ने लोगों से कमजोर, कच्चे और जर्जर भवनों में नहीं रहने को कहा है। बारिश के दौरान वज्रपात और सर्पदंश की आशंका को देखते हुए भी सावधानी बरतने की अपील की गई है। पेड़ और बिजली के खंभों से दूरी रखें पुलिस ने लोगों से तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। पेड़, बिजली के खंभों और कमजोर भवनों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना देने की अपील की गई है। पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित लगातार बारिश के कारण बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। बिजली विभाग के अनुसार पेड़ों की जड़ें कमजोर होने से कई जगह पेड़ और उनकी शाखाएं विद्युत लाइनों पर गिर रही हैं। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। कर्मचारी बारिश के बीच लाइनों पर गिरे पेड़ों को हटाने और क्षतिग्रस्त तारों को ठीक करने में जुटे हैं। टूटे तारों से दूर रहने की अपील बिजली विभाग ने लोगों से टूटे तार, गिरी विद्युत लाइन या चिंगारी दिखाई देने पर उसके पास नहीं जाने की अपील की है। ऐसी स्थिति में संबंधित विद्युत उपकेंद्र या 1912 पर सूचना देने को कहा गया है। विभाग के मुताबिक रात में अंधेरा और लगातार बारिश के कारण कुछ जगह काम करना जोखिमपूर्ण है। मौसम अनुकूल होते ही पेट्रोलिंग कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User