उन्नाव में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव:पिता का दहेज हत्या का आरोप, पति बोला— जीजा से बात करने पर होता था विवाद

Oct 19, 2026 - 18:17
0
उन्नाव में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव:पिता का दहेज हत्या का आरोप, पति बोला— जीजा से बात करने पर होता था विवाद
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के बलारदेव मोहल्ले में सोमवार की सुबह एक 25 वर्षीया विवाहिता प्रीती का शव घर के अंदर पंखे से साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजनों को सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मृतका के पिता सुरेश ने पुलिस को दी तहरीर में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बाइक और अतिरिक्त नकदी की मांग को लेकर प्रीती को प्रताड़ित करते थे। बेटी अक्सर फोन पर उनके साथ मारपीट किए जाने की शिकायत करती थी। सुरेश का आरोप है कि सोमवार की रात विवाद के बाद ससुराल वालों ने प्रीती की हत्या कर दी और मामले को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। पति हिरासत में, पुलिस कर रही पड़ताल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति राजकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पिता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पति ने दर्ज कराई थी शिकायत दूसरी ओर, हिरासत में लिए गए पति राजकुमार ने पुलिस के सामने अलग दावा किया है। उसने बताया कि बीते 17 अक्टूबर को ही उसने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया था। राजकुमार का आरोप था कि प्रीती अपने जीजा से लगातार मोबाइल पर बात करती थी और मना करने पर कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। उसने मायके वालों से भी आकर समझाने की गुजारिश की थी, लेकिन वे नहीं आए। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User