श्रावस्ती में संचारी रोगों पर अभियान, घर-घर पहुंचेगी आशा-आंगनबाड़ी टीम:ई-कवच पर संदिग्ध मरीजों का ब्योरा, मच्छरों के खिलाफ भी चलेगा अभियान

Sep 25, 2026 - 17:13
0
श्रावस्ती में संचारी रोगों पर अभियान, घर-घर पहुंचेगी आशा-आंगनबाड़ी टीम:ई-कवच पर संदिग्ध मरीजों का ब्योरा, मच्छरों के खिलाफ भी चलेगा अभियान
श्रावस्ती में संचारी रोगों और दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग समेत कई विभागों को सक्रिय किया जाएगा। इसे लेकर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को 4:00 बजे एक बैठक होने की जिला प्रशासन ने जानकारी दी। बैठक में तय हुआ कि 1 से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी। साथ ही बुखार समेत अन्य लक्षण वाले लोगों की पहचान कर उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर सहित पूरी जानकारी ई-कवच पोर्टल पर अपलोड की जाएगी, ताकि संदिग्ध मरीजों की निगरानी हो सके और समय पर इलाज मिल सके। दस्तक अभियान के दौरान टीबी के संभावित मरीजों की भी जानकारी जुटाई जाएगी। इसके अलावा कुष्ठ रोग, फाइलेरिया और काला-अजार के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की गतिविधियों को सिर्फ कागजों तक सीमित न रखकर, इसे जमीन पर ठीक से लागू करें। अभियान में साफ-सफाई, जलभराव वाली जगहों की सफाई, एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग पर खास ध्यान दिया जाएगा। लोगों को घरों की खिड़की-दरवाजों पर जाली लगाने, सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करने और मच्छर पैदा होने वाली जगहों को खत्म करने के लिए जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों और दिमागी बुखार की रोकथाम और समय पर इलाज सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जिले से लेकर ब्लॉक, पंचायत और ग्राम स्तर तक सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। साथ ही जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से अभियान पर लगातार निगरानी रखने को कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User