ट्रेन से गिरकर घायल महिला के लिए एंबुलेंस बनी सहारा:मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में गुरुवार रात एक 45 वर्षीय महिला चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर और चेहरे पर गहरी चोटें आईं और काफी खून बहने लगा। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला की पहचान राजेश्वरी पत्नी कमलाचरण के रूप में हुई है। वह गुरुवार रात ट्रेन से अपने मायके जा रही थीं। करैली के पास अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गईं। गिरने के बाद राजेश्वरी घायल अवस्था में पड़ी रहीं। उनके सिर और चेहरे से खून बहता देख आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए। लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में ईएमटी जीशान और पायलट नरेंद्र मौके पर पहुंच गए। ईएमटी ने महिला के सिर और चेहरे से बह रहे खून को रोकने के लिए प्राथमिक उपचार किया और पट्टी बांधी। इसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल राजेश्वरी का इलाज जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। हादसे की जानकारी उनके परिजनों को भी दे दी गई है। समय पर सूचना मिलने और एंबुलेंस पहुंचने से महिला को तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सका।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)