अलीगढ़ ट्रांसपोर्ट नगर में 26 सितंबर से मिलेंगे भूखंड:DGPS से होगा सीमांकन, पिलर और पेंट मार्किंग से जमीन पर तय होगी सीमा

Sep 25, 2026 - 17:13
0
अलीगढ़ ट्रांसपोर्ट नगर में 26 सितंबर से मिलेंगे भूखंड:DGPS से होगा सीमांकन, पिलर और पेंट मार्किंग से जमीन पर तय होगी सीमा
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। परियोजना में आवंटित भूखंडों के कब्जा हस्तांतरण और सीमांकन की प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू होगी। अभियान 23 अक्टूबर तक चलेगा। एडीए की टीम DGPS सर्वे मशीन से भूखंडों का सीमांकन करेगी। इसके बाद मौके पर पिलर लगाए जाएंगे और पेंट मार्किंग की जाएगी, जिससे हर भूखंड की सीमा जमीन पर स्पष्ट हो सके। एडीए ने शुक्रवार को जारी सूचना में सभी आवंटियों को तय तारीख पर आवंटन से जुड़े जरूरी दस्तावेज लेकर मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण ने सीमांकन और कब्जा हस्तांतरण की प्रक्रिया में टीम को सहयोग करने की अपील की है। सेक्टरवार चलेगा सीमांकन अभियान ट्रांसपोर्ट नगर के सेक्टर 1 से 9 तक तय कार्यक्रम के अनुसार कब्जा हस्तांतरण और सीमांकन किया जाएगा। सीमांकन के दौरान DGPS सर्वे मशीन से भूखंड की स्थिति तय की जाएगी। इसके बाद पिलर लगाने और पेंट मार्किंग से जमीन पर उसकी सीमा चिन्हित की जाएगी। इससे आवंटियों को अपने भूखंड की वास्तविक स्थिति और सीमा स्पष्ट रूप से पता चल सकेगी। आवंटियों को साथ लाने होंगे जरूरी दस्तावेज एडीए ने आवंटियों से कहा है कि वे अपने निर्धारित दिन मौके पर पहुंचें और आवंटन से संबंधित आवश्यक अभिलेख साथ रखें। प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी या किसी समस्या के लिए अवर अभियंता मो. यासीन और सहायक अभियंता अभिषेक कुमार से संपर्क किया जा सकता है। एडीए सचिव की ओर से जारी सूचना के बाद ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना में आवंटित भूखंडों की मौके पर पहचान और कब्जा हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User