शराब के लिए रुपए नहीं देने पर पिता की हत्या:लकड़ी के मुगड़े से सिर पर किया वार, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

Oct 09, 2026 - 21:18
0
शराब के लिए रुपए नहीं देने पर पिता की हत्या:लकड़ी के मुगड़े से सिर पर किया वार, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
देवरिया में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे पारिवारिक विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोप है कि शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर बेटे ने पिता के सिर पर लकड़ी के मुगड़े से वार कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुरौली थाना क्षेत्र का मामला है। रुपए मांगने पर हुआ विवाद बहोरवा गांव निवासी रामअवतार राय (60) हरिद्वार राय के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम रामअवतार और उनके छोटे बेटे सुनील उर्फ सत्तू के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि सुनील ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे। पिता के इनकार करने पर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान उसने लकड़ी के मुगड़े से पिता के सिर पर प्रहार कर दिया। पत्नी दवा लेने गई थी, तभी हुई घटना घटना के समय रामअवतार की पत्नी तकिया देवी चौराहे पर दवा लेने गई थीं। घर लौटने पर उन्होंने रामअवतार को गंभीर रूप से घायल पाया। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। रामअवतार किसान थे। बरहज की क्षेत्राधिकारी रंजना सचान ने बताया कि बेटे के डंडे से सिर पर प्रहार करने से बुजुर्ग की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User