श्री श्याम रसोई में सेवा:किदवई नगर में राहगीरों को बांटी पूड़ी-सब्जी, समिति ने बताया सेवा का उद्देश्य

Oct 03, 2026 - 11:00
0
श्री श्याम रसोई में सेवा:किदवई नगर में राहगीरों को बांटी पूड़ी-सब्जी, समिति ने बताया सेवा का उद्देश्य
कानपुर में श्री श्याम जी सेवा समिति की ओर से संचालित श्री श्याम रसोई में 3 अक्टूबर को किदवई नगर स्थित श्री सोटे वाले हनुमान मंदिर के पास राहगीरों को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। अग्रवाल परिवार ठाणे के सहयोग से आयोजित सेवा कार्य में सैकड़ों राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के संस्थापक विशाल हरलालका ने बताया कि श्याम बाबा के कीर्तन के साथ जरूरतमंदों और राहगीरों के लिए निशुल्क भोजन वितरण का सिलसिला लगातार 597 दिनों से जारी है। समिति का उद्देश्य सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना है। इस दौरान समिति के सदस्य मौजूद रहे और लोगों को प्रसाद वितरित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User