राप्ती नदी खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर:श्रावस्ती में पेड़ गिरने से 1 की मौत, 6 घायल; प्रशासन अलर्ट

Sep 26, 2026 - 19:00
0
राप्ती नदी खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर:श्रावस्ती में पेड़ गिरने से 1 की मौत, 6 घायल; प्रशासन अलर्ट
श्रावस्ती में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया। सुबह 11 बजे और शाम 5 बजे जलस्तर 128.400 मीटर रहा। संभावित बाढ़ को देखते हुए डीएम अन्नपूर्णा गर्ग, एसपी राहुल भाटी समेत प्रशासनिक अधिकारी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी बीच बारिश के दौरान अलग-अलग घटनाओं में मकान पर पेड़ और कच्चा मकान गिरने से छह लोग घायल हुए। लोनियनपुरवा में मकान पर पेड़ गिरने से घायल दयाराम (75) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मकान पर गुलर का पेड़ गिरा, छह घायल लोनियनपुरवा में गुलर का पेड़ अचानक मकान पर गिर गया। हादसे में हरीराम चौहान (60), अमरनाथ (35), सुनील (16), मीना (30), दयाराम (75) और कलावती (55) घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां दयाराम की मौत हो गई। वहीं मल्हीपुर खुर्द में कच्चा मकान गिरने से महमूद रजा (25) भी आंशिक रूप से घायल हुए। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। 28 राहत शिविर और 19 बाढ़ चौकियां सक्रिय प्रशासन ने संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में 28 राहत शिविर और 19 बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं। राहत शिविरों में लोगों के ठहरने, शुद्ध पेयजल, भोजन और दवाओं की व्यवस्था की गई है। गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। जमुनहा तहसील क्षेत्र में अब तक दो कच्चे मकान और दो पशुशेड क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं। फसलों के नुकसान का आकलन शुरू जलभराव के कारण फसलों को हुए नुकसान का राजस्व टीमों से आकलन कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर प्रभावित किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति दी जाएगी। अधिकारियों को बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने अधिकारियों से कहा है कि आपदा में जनहानि होने पर प्रभावित परिवार को आपदा राहत कोष से तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन ने लोगों से नदी के बढ़े जलस्तर और लगातार बारिश को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User