श्रमिक समन्वय समिति की बैठक:अधिशासी अभियंता सिंचाई को बताई समस्याएं; धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी

Oct 01, 2026 - 17:42
0
श्रमिक समन्वय समिति की बैठक:अधिशासी अभियंता सिंचाई को बताई समस्याएं; धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी
श्रमिक समन्वय समिति जनपद बलिया के नेतृत्व में समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। इसमें राज्य कर्मचारी महासंघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, चतुर्थ श्रेणी महासंघ, रसोईया संघ, सिंचाई मिनिस्टीरियल संघ आदि के विषयों पर बात की गई। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से मिलकर अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम बलिया ने द्वितीय उपखंड के सहायक अभियंता को निर्देशित कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। संघ ने चेतावनी दी कि समाधान न होने की दशा में सहायक अभियंता द्वितीय के टेंडर और अनुबंधों की जांच कराने हेतु अधीक्षण अभियंता, जिलाधिकारी एवं उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी या धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त वार्ता में श्रमिक समन्वय समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महामंत्री अविनाश कुमार उपाध्याय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह, कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडे, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, चतुर्थ श्रेणी महासंघ के अध्यक्ष एच.एन. दुबे, रसोईया संघ के प्रदेश व जनपद अध्यक्ष रेनू शर्मा, गड़वार ब्लॉक के अध्यक्ष आशा गुप्ता, हनुमानगंज ब्लाक के अध्यक्ष संजू ठाकुर, मंत्री माया देवी, सफाई कर्मचारी संघ के सोहांव ब्लाक के अध्यक्ष मुबारक हुसैन, हनुमानगंज ब्लाक के महामंत्री लछुमन यादव, बैरिया ब्लाक के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, पी.डब्लू.डी. नियमित वर्कचार्ज संघ के अध्यक्ष वर्मा जी और मंत्री नारायण प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User