सिद्धार्थनगर के बेलवा में घर में घुसकर महिला-बेटियों पर हमला:ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड से मारा, सिर और शरीर पर चोटें; 7 लोगों पर केस

Oct 07, 2026 - 09:53
0
सिद्धार्थनगर के बेलवा में घर में घुसकर महिला-बेटियों पर हमला:ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड से मारा, सिर और शरीर पर चोटें; 7 लोगों पर केस
सिद्धार्थनगर में लोटन थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में पट्टीदारी विवाद को लेकर महिला और उसकी बेटियों से मारपीट का मामला सामने आया है। गुड्डन का आरोप है कि सात पट्टीदार घर में घुस आए और उसके साथ, बेटी सुधा तथा बहू ज्योति के साथ मारपीट की। हमले में गुड्डन के सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। गुड्डन की शिकायत के मुताबिक, सुमन पत्नी हरीश, रतन पुत्र हरीश, नेहा पुत्री हरीश, सुनीता पत्नी गुलाब, नन्दनी पुत्री गुलाब, लालू पुत्र गुलाब और शिवानी पुत्री गुलाब ने घर में घुसकर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड से मारपीट की। इसमें गुड्डन को सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं, जबकि परिवार की अन्य महिलाओं को भी चोटें लगीं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण, धमकी देकर भागे मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। गुड्डन की शिकायत पर लोटन पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में घायल ज्योति को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने के साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। परिवार की सुरक्षा की मांग शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आए तथ्यों और घायलों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User