एटा के सैनिक पड़ाव मैदान में रामलीला का आगाज:हवन-पूजन के साथ हुआ शुभारंभ, रावण की तपस्या और वरदान का प्रसंग दिखाया
एटा में सैनिक पड़ाव मैदान में मंगलवार देर रात रामलीला का शुभारंभ हुआ। अपर जिलाधिकारी अजय नारायण सिंह ने हवन-पूजन कर रामलीला का उद्घाटन किया। पूर्व विधायक ममतेश शाक्य और पूर्व सांसद कैलाश राजपूत ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष बृज भूषण पांडे, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री उमाशंकर गिरी, पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता और पंकज गुप्ता ने मंच पर विराजमान गणेश, श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूपों की आरती उतारी। ज्ञान प्रकाश रामलीला मंडल के आयोजक पंडित मथुरा प्रसाद चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण और मुकुट पूजन किया। नारद मोह से रावण जन्म तक की लीला दिखाई रामलीला के पहले दिन नारद मोह और रावण जन्म की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान विष्णु द्वारा नारद जी का मोह भंग किए जाने का प्रसंग प्रस्तुत किया। इसके बाद रावण के जन्म, उसकी तपस्या और ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त करने की कथा को मंच पर जीवंत किया गया। मैदान में झूले और दुकानों से बढ़ी रौनक रामलीला के साथ सैनिक पड़ाव मैदान में प्रदर्शनी भी लगाई गई है। यहां बच्चों के लिए झूले और विभिन्न सामान की खरीदारी के लिए दुकानें सजाई गई हैं। रामलीला देखने पहुंचने वाले लोगों के लिए धार्मिक आयोजन के साथ मेले जैसा माहौल भी देखने को मिल रहा है। 7 अक्टूबर को श्रीराम जन्म की लीला कमेटी के अनुसार 7 अक्टूबर को श्रीराम जन्म और शंकर-कौशल्या संवाद लीला का मंचन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और रामलीला के आगामी प्रसंगों में भी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)