सिद्धार्थनगर में दो घंटे तेज बारिश:सीजन की बारिश 952 मिमी पहुंची, अगले 3 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Oct 05, 2026 - 10:18
0
सिद्धार्थनगर में दो घंटे तेज बारिश:सीजन की बारिश 952 मिमी पहुंची, अगले 3 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
सिद्धार्थनगर जिले में सोमवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। करीब 6 बजे के बाद घने बादल छाए और तेज बारिश शुरू हो गई। दो घंटे तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश रुकने के बाद भी मौसम साफ नहीं हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं और गरज-चमक जारी है। जिला प्रशासन को सचेत ऐप से अगले तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट मिला है। इसमें 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली कड़कने और मध्यम से भारी बारिश की आशंका है। 29 सितंबर तक जिले में 952 मिमी बारिश दर्ज हुई थी, जो पिछले साल के 755 मिमी से 197 मिमी ज्यादा है। हालांकि, सोमवार सुबह की बारिश का आंकड़ा अभी नहीं आया है। मानसून की शुरुआत में बारिश कम थी, पर अगस्त और सितंबर की अच्छी बारिश ने शुरुआती कमी पूरी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User