सिद्धार्थनगर में दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप:मां का नाम, जन्मतिथि और पते में मिला अंतर, केस दर्ज

Oct 10, 2026 - 11:01
0
सिद्धार्थनगर में दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप:मां का नाम, जन्मतिथि और पते में मिला अंतर, केस दर्ज
सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगा है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने एक पासपोर्ट महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी के पते पर बनवाया था, जबकि दूसरा सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के सिकरी बरगदहिया गांव के पते पर बना था। दोनों पासपोर्टों में मां के नाम, जन्मतिथि और पते की जानकारी अलग-अलग दर्ज मिली है। मोहाना थाने में तैनात उपनिरीक्षक सर्वेश यादव की शिकायत पर 9 अक्टूबर 2026 को केस दर्ज किया गया। आरोपी अहसानुल्लाह पुत्र बरकतुल्लाह, निवासी सिकरी बरगदहिया है। पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार, पहला पासपोर्ट 16 अगस्त 2011 को जारी हुआ था (वैधता 15 अगस्त 2021 तक)। इसमें जन्मतिथि 1 दिसंबर 1986 और मां का नाम असबुननिसा दर्ज था। दूसरा पासपोर्ट 7 मार्च 2024 को जारी हुआ। इसमें जन्मतिथि 9 मई 1990 और मां का नाम असबुन निशा लिखा है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि दोनों पासपोर्टों में मां के नाम, जन्मतिथि और पते में अंतर पाया गया। आरोप है कि व्यक्तिगत विवरण में बदलाव कर दूसरा पासपोर्ट बनवाया गया। इसी आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और पासपोर्ट से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User