यमुना नदी में डूबे चाचा-भतीजा:आगरा में भतीजे को लोगों ने बचाया, पितृों के तर्पण के लिए गए थे; नहाते समय हादसा
आगरा में शनिवार सुबह यमुना किनारे श्राद्ध पर पितृों को तर्पण करने गए चाचा-भतीजे यमुना में डूब गए। एक किशोर को वहां मौजूद युवक ने बचा लिया। मगर, दूसरा युवक डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। पितृों को जल देने गहने पानी में उतरे
शनिवार सुबह 9 बजे पंचेश्वर महादेव रकाबगंज निवासी विराट उम्र करीब 20 साल अपने भतीजे राजवीर हाथी घाट पर पितृों को जल देने गए थे। इस दौरान दोनों यमुना में नहाने के लिए उतर गए। बताया गया है कि पहले विराट यमुना में उतरा। नहाते हुए उसने भतीजे को बुलाया। दोनों गहरे पानी में उतर गए। इसी दौरान वो गहरे पानी में डूबने लगे। शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों ने राजवीर को बचा लिया। मगर, विराट पानी में बह गया। लोगों ने बताया कि एक-दो बार वो ऊपर दिखाई दिया, लेकिन फिर डूब गया। लोगों ने मना किया था
वहां मौजूद लोगों ने उन्हें गहरे पानी में जाने से रोका था। इसके बाद भी अंदर चले गए। जिस कारण हादसा हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी आ गई। यमुना में युवक की तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं। घरवालों को रो-रो कर बुरा हाल है।
खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)