सिद्धार्थनगर में परित्राण पाठ आयोजित:बौद्ध रीति-रिवाज से हुई पूजा-अर्चना, त्रिशरण व पंचशील ग्रहण कर दिया शांति का संदेश

Oct 11, 2026 - 17:06
0
सिद्धार्थनगर में परित्राण पाठ आयोजित:बौद्ध रीति-रिवाज से हुई पूजा-अर्चना, त्रिशरण व पंचशील ग्रहण कर दिया शांति का संदेश
सिद्धार्थनगर के इटवा विकास क्षेत्र में रविवार को वरिष्ठ बौद्धाचार्य अनिल बौद्ध एवं उनके परिजनों ने अपनी पूज्य माता जी के लिए बौद्ध धर्म की रीति-रिवाज के अनुसार परित्राण पाठ और पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान कपिलवस्तु के प्रख्यात भिक्षु हर्ष रक्षित ने उपस्थित लोगों को त्रिशरण और पंचशील ग्रहण कराया। कार्यक्रम में उपासिकाओं ने तथागत बुद्ध और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। बौद्ध भिक्षु हर्ष रक्षित ने कहा कि तथागत बुद्ध ने पूरे विश्व को सुख, शांति, करुणा और मैत्री का संदेश दिया। उनके उपदेशों पर चलकर मानव जीवन का कल्याण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने माता-पिता का आदर, सेवा और सत्कार करना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. जेपी बौद्ध, जगदीश गौतम, विश्वनाथ बौद्ध, बल्लू, राम उजागिर, सीताराम, घनश्याम, सिद्धांत, रत्नाकर, सुग्रीव और राजेश कुमार सहित कई उपासिकाएं मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User