सीएम योगी दो दिनों के लिए आज वाराणसी आएंगे:स्नातक-शिक्षक MLC प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा, एयर शो की तैयारियां जानेंगे

Oct 14, 2026 - 07:58
0
सीएम योगी दो दिनों के लिए आज वाराणसी आएंगे:स्नातक-शिक्षक MLC प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा, एयर शो की तैयारियां जानेंगे
सीएम योगी आज बुधवार को दो दिन के लिए वाराणसी आएंगे। वे कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित शिक्षक और स्नातक महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा शहर की कानून-व्यवस्था, विकास कामों और एयर शो की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सीएम बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। मंदिरों में दर्शन के बाद वह शहर में चल रहे विकास कामों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी अधिकारियों से लेंगे। आठ जिलों के शिक्षक और स्नातक मतदाता होंगे शामिल संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दोपहर के समय शिक्षक और स्नातक महासम्मेलन होना है। इसमें वाराणसी खंड के 8 जिलों से शिक्षक और स्नातक मतदाता शामिल होंगे। यह कार्यक्रम विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया जा रहा है। वाराणसी खंड के शिक्षक और स्नातक MLC के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इस चुनाव में वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के जिलों के साथ बलिया भी शामिल है। ऐसे में मतदान से पहले सीएम का यह कार्यक्रम राजनीतिक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। महासम्मेलन के जरिए पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से संपर्क साधने की कोशिश होगी। विकास और एयर शो की तैयारियों की समीक्षा करेंगे सीएम अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही वाराणसी में चल रहे विकास कामों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। एयर शो के आयोजन को लेकर चल रही तैयारियों पर भी चर्चा होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User