सीएम योगी से मिले विधायक विजयपाल आढ़ती:हापुड़ में जिला न्यायालय के लिए मांगा बजट, नगर पालिका के सीमा विस्तार का मुद्दा भी उठाया

Oct 10, 2026 - 15:43
0
सीएम योगी से मिले विधायक विजयपाल आढ़ती:हापुड़ में जिला न्यायालय के लिए मांगा बजट, नगर पालिका के सीमा विस्तार का मुद्दा भी उठाया
हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर हापुड़ के विकास से जुड़े दो अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने जिला न्यायालय के नए भवन के निर्माण के लिए बजट जारी करने और नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने दोनों मामलों पर जल्द फैसला लेने का आश्वासन दिया। विधायक ने मुख्यमंत्री से कहा कि जिला न्यायालय के नए भवन के लिए जमीन खरीदी जा चुकी है, लेकिन निर्माण के लिए अभी तक बजट नहीं मिला है। मौजूदा भवन में पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने से वकीलों और दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने जल्द बजट जारी करने की मांग की, ताकि भवन का निर्माण शुरू हो सके। नगर पालिका का सीमा विस्तार करने की मांग विधायक ने नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के प्रस्ताव को भी मंजूरी देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे जिले के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों मुद्दों को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को विकास कार्य आगे बढ़ने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User