सरेआम स्टंट करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार:ग्रेटर नोएडा में स्कॉर्पियो कार भी जब्त, छत पर नाच रहा था युवक
ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क पुलिस ने सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद एक कार चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की स्कॉर्पियो कार को भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को सेक्टर-151 से पकड़ा गया। आरोपी अमन यादव (करीब 21 साल, निवासी बहलोलपुर, गौतमबुद्धनगर) रविवार रात नॉलेज पार्क 2 में अपनी स्कॉर्पियो कार से खतरनाक स्टंट कर रहा था। इस दौरान वह गाड़ी में गाना बजाकर उसकी छत पर नाच रहा था, जिससे सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों को परेशानी हो रही थी। उसने गाड़ी को घुमाकर भी स्टंट किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। नॉलेज पार्क पुलिस ने मंगलवार को अमन यादव को सेक्टर-151 के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि स्टंट बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी जो सड़क पर स्टंटबाजी करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)