सीएसजेएमयू में मना एनएसएस दिवस:पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए युवाओं ने चलाया जागरूकता अभियान

Sep 24, 2026 - 19:19
0
सीएसजेएमयू में मना एनएसएस दिवस:पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए युवाओं ने चलाया जागरूकता अभियान
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) यूनिट-4 ‘विश्वेश्वरैया यूनिट’ के संयुक्त तत्वावधान में एनएसएस दिवस-2026 के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। निदेशक प्रो. आर.के. द्विवेदी और उपनिदेशक प्रो. अंजू दीक्षित के मार्गदर्शन में एनएसएस स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की संयोजक व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. द्रौपती यादव की देखरेख में हुए इस आयोजन में स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर प्रो. आर.के. द्विवेदी ने कहा कि एनएसएस केवल सेवा का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का मंच है। वहीं, उपनिदेशक ने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण व सतत विकास के लक्ष्य को एक जन-आंदोलन में बदलने की अपील की, ताकि "सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण" का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंच सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User