सिजहरी में जलविहार उत्सव:नरसिंह और राधा-कृष्ण का जलविहार श्रद्धा से मनाया, ग्रामीणों ने घर-घर की आरती
महोबा में बुंदेलखंड की सनातन परंपरा के तहत सिजहरी गांव में राम जानकी मंदिर से नरसिंह भगवान और राधा-कृष्ण का जलविहार उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। विधि-विधान से पूजा-पाठ के बाद भगवान की प्रतिमाओं को सुगंधित जल, केसर और चंदन से स्नान कराया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घर-घर भगवान की पूजा-अर्चना और आरती की। जलविहार को भगवान के स्नान उत्सव के रूप में मनाने की परंपरा है। मान्यता है कि भगवान के स्नान के बाद जलस्रोतों का जल शुद्ध होता है। इस अवसर पर भगवान को वासुदेव विश्वकर्मा के दरवाजे पर विराजमान कराया गया, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद और भोजन कराया गया। रात्रि में श्री किशोरी जी झांकी मंडल कानपुर के कलाकारों ने भजन और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में विश्वकर्मा आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष केशव विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री कृष्णा विश्वकर्मा, पत्रकार दिलीप विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)