सिकंदरपुर में अनुदेशकों की बैठक:एरियर, नियमितीकरण और समान वेतन को लेकर संघर्ष जारी रखने का ऐलान
बलिया में परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन (उप्र) के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह का शुक्रवार को तुलसी पैलेस में जिला कार्यकारिणी की ओर से स्वागत किया गया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक राय, प्रदेश सचिव वारिस खान और जिलाध्यक्ष शमशाद खान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर उनका सम्मान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अनुदेशकों ने संगठन के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार वर्मा ने की, जबकि संचालन अरुण कुमार पांडेय ने किया। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि अनुदेशकों के एरियर, नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की मांग को लेकर संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने अनुदेशकों से एकजुट रहने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष शमशाद खान ने संगठन को मजबूत करने और अनुदेशकों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से संघर्ष करने की बात कही। कार्यक्रम में विक्रांत सिंह, दीपक सिंह, अविनाश सिंह, ज्योति जीवन, शेषमणि कुमार, प्रज्ञानंद राय सहित बड़ी संख्या में अनुदेशक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)