सिकंदरपुर में दुर्गा पूजा मेला:श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे
बलिया में दुर्गा पूजा मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सिकंदरपुर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। चौकी इंचार्ज राजकेशर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम नगर में भ्रमण कर निगरानी कर रही है। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 बाइक और एक ई-रिक्शा सीज कर दिया। पुलिस टीम नगर में लगातार भ्रमण कर रही है, ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। पुलिस का उद्देश्य दुर्गा पूजा मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)