सिरसली प्रधान हत्याकांड के आरोपी के दादा का मकान कुर्क:गैंगस्टर एक्ट के तहत हरिद्वार में बिनौली पुलिस ने की कार्रवाई, 1.5 करोड़ है कीमत

Sep 30, 2026 - 20:33
0
सिरसली प्रधान हत्याकांड के आरोपी के दादा का मकान कुर्क:गैंगस्टर एक्ट के तहत हरिद्वार में बिनौली पुलिस ने की कार्रवाई, 1.5 करोड़ है कीमत
बागपत के सिरसली प्रधान धर्मेंद्र तोमर हत्याकांड में बिनौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। हरिद्वार में आरोपी के दादा के तीन मंजिला मकान को कुर्क कर सील किया गया। इसकी कीमत करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये है। सीओ बागपत सुकन्या शर्मा के निर्देश पर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के साथ पुलिस टीम हरिद्वार पहुंची। नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता और सिडकुल थाना पुलिस की मौजूदगी में देवनगर स्थित मकान पर मुनादी कराकर कुर्की की जानकारी दी। पुलिस ने 24 सितंबर को हिस्ट्रीशीटर आयुष तोमर के दादा निर्भय सिंह को मकान कुर्की का नोटिस दिया। जांच में सामने आया कि प्रधान हत्याकांड के आरोपी आयुष तोमर ने हरिद्वार में यह मकान खरीदा था, जो दादा के नाम दर्ज था। इस संपत्ति पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया सिरसली प्रधान धर्मेंद्र तोमर की मई में चुनावी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आयुष तोमर, उसके दादा निर्भय सिंह समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आयुष तोमर पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User