सीतापुर में 3 दिन से लापता युवक का शव मिला:मिर्गी का मरीज था, साइकिल समेत डूबा; पुलिस जांच में जुटी
सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का शव पानी में मिला। गौतमपुरवा मजरे केवड़ा के पास ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान कटुवा घाट मजरा सोहरिया निवासी अशोक चौहान (करीब 20 वर्ष) के रूप में हुई है। अशोक तीन-चार दिन पहले घर से निकला था और तब से लापता था। परिजनों ने बताया कि अशोक को मिर्गी की बीमारी थी और वह साइकिल से घर से निकला था। आशंका है कि इसी दौरान वह पानी में गिर गया और डूब गया। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगी। थाना रामपुर मथुरा प्रभारी मुकेश वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट टीम के आने के बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)