फतेहपुर में फर्जी दस्तावेज से जमीन का बैनामा:44.30 लाख की ठगी: कब्जा लेने पहुंची खरीदार तो सामने आई असली जमीन मालकिन

Sep 27, 2026 - 09:54
0
फतेहपुर में फर्जी दस्तावेज से जमीन का बैनामा:44.30 लाख की ठगी: कब्जा लेने पहुंची खरीदार तो सामने आई असली जमीन मालकिन
फतेहपुर में फर्जी दस्तावेज और आधार कार्ड तैयार कर महिला की जमीन का बैनामा कराने और 44.30 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद राधानगर थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राधानगर थाना क्षेत्र के झाऊपुर निवासी स्वर्गीय राम सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी के अनुसार, उन्होंने 23 जून को असोथर थाना क्षेत्र के कुसुम्भी गांव स्थित अपनी जमीन का रनिया थाना क्षेत्र के उमरनपुर निवासी श्रीमती पत्नी धर्मेंद्र कुमार के नाम बैनामा कराया था। बैनामे के बाद जब वह जमीन पर कब्जा लेने पहुंचीं तो वहां ग्रामीणों के साथ वास्तविक भूमि स्वामी महिला भी मौजूद मिली। बैनामे में लगी फोटो असली मालकिन से अलग मिली लक्ष्मी देवी के मुताबिक, जांच करने पर बैनामे में विक्रेता के रूप में लगी महिला की फोटो वास्तविक भूमि स्वामी से अलग पाई गई। आरोप है कि किसी दूसरी महिला की फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया गया और उसी के आधार पर जमीन का बैनामा करा दिया गया। 29.30 लाख खाते में, 15 लाख रुपए नकद दिए शिकायतकर्ता के अनुसार, जमीन खरीदने के एवज में करीब 29.30 लाख रुपए श्रीमती के केनरा बैंक, बिरहाना रोड कानपुर स्थित खाते और मिथिलेश गर्ग के खाते में भेजे गए थे। इसके अलावा बैनामे के दिन करीब 15 लाख रुपए नकद भी दिए गए थे। इस तरह कुल करीब 44.30 लाख रुपए का भुगतान किया गया। जमीन का सौदा कराने वालों की भूमिका भी जांच के घेरे में पुलिस के मुताबिक, जमीन का सौदा कराने में रुमवा निवासी अरविंद तिवारी उर्फ भूषण तिवारी, सैबसी निवासी अनुपम द्विवेदी, चक्रसारन निवासी गिरधारी लाल, अयाह निवासी राम विशाल साहू और मदरियापुर निवासी रामकिशोर की भूमिका बताई गई है। छह लोगों के खिलाफ मुकदमा, दस्तावेज और लेनदेन की जांच प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने रविवार सुबह बताया कि छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस फर्जी दस्तावेज और आधार कार्ड तैयार किए जाने से लेकर जमीन के बैनामे और रकम के लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में दस्तावेजों की सत्यता और संबंधित लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User