सीतापुर में दहेज के लिए विवाहिता को जलाने का आरोप:लखनऊ में 7 दिन चले इलाज के दौरान मौत, मां की तहरीर पर पति समेत 4 पर केस दर्ज

Oct 02, 2026 - 15:50
0
सीतापुर में दहेज के लिए विवाहिता को जलाने का आरोप:लखनऊ में 7 दिन चले इलाज के दौरान मौत, मां की तहरीर पर पति समेत 4 पर केस दर्ज
सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखानापुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर शुक्रवार सुबह 12 बजे विवाहिता को पेट्रोल-डीजल डालकर जलाने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान गुरुवार की देर रात मौत हो गई। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय मोहिनी के रूप में हुई है। उसकी मां ज्योति, निवासी छुछिया थाना हरगांव, ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर मोहिनी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करते थे। आरोप है कि 24 सितंबर को ससुराल में मोहिनी को पेट्रोल-डीजल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसी मोहिनी को इलाज के लिए लहरपुर सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां 7 दिन चले उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी मृतका की मां ज्योति ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह अस्पताल पहुंची थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर हालत में मोहिनी ने उन्हें ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा जलाए जाने की बात बताई थी। हालांकि, झुलसने के कारण वह ठीक से बोल नहीं पा रही थी। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर पहुंचे और अंतिम संस्कार किया। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सूरज, ससुर रामदीन, सास रामदेवी और देवर अनिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह का कहना है कि तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User