श्री बद्रीनाथ धाम में कथा का आयोजन:भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली, फतेहाबाद के हरिओम जी महाराज सुना रहे प्रसंग
भू बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा का शुभारंभ हुआ। फतेहाबाद के श्री हरिधाम में प्रख्यात कथाव्यास आचार्य रामनजर जी महाराज के सानिध्य में आचार्य हरिओम जी महाराज कथा सुना रहे हैं। यह कथा 1 से शुरू हुई है। यह 7 अक्टूबर तक चलेगी। मुख्य यजमान दयालबाग आगरा से बीना शर्मा और देवव्रत शर्मा हैं। कथा के पहले दिन श्रद्धालुओं ने अलकनंदा गंगा से जल भरकर बद्रीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। आचार्य जी ने कथा के महत्व को बताया और कहा कि यहां कथा सुनने से अनंत फल प्राप्त होता है। कथा का प्रसारण यूट्यूब चैनल श्री हरि भक्ति मार्ग एवं श्री हरि शरणम पर लाइव किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)