ई-केवाईसी नहीं कराई तो महंगा मिलेगा गैस सिलेंडर:30 सितंबर तक आधार सत्यापन जरूरी, चित्रकूट में 48 हजार उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी

Sep 27, 2026 - 16:08
0
ई-केवाईसी नहीं कराई तो महंगा मिलेगा गैस सिलेंडर:30 सितंबर तक आधार सत्यापन जरूरी, चित्रकूट में 48 हजार उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी
चित्रकूट में रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। अभी जिले के करीब 48 हजार उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। गैस एजेंसी संचालकों के मुताबिक तय समय तक आधार सत्यापन नहीं कराने पर सब्सिडी बंद हो सकती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सिलेंडर बाजार दर पर खरीदना पड़ सकता है। जिले में 1.90 लाख घरेलू गैस कनेक्शन चित्रकूट में कुल करीब 1.90 लाख घरेलू गैस कनेक्शन हैं। इनमें करीब 1.29 लाख उज्ज्वला और 61 हजार सामान्य गैस कनेक्शन शामिल हैं। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी बाकी है। 14 किलो का सिलेंडर 1012.50 रुपए में मां शारदा एचपी गैस एजेंसी के नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि 14 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर अभी 1012.50 रुपए में मिल रहा है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ प्रभावित होने की स्थिति में सिलेंडर बाजार दर पर लेना पड़ सकता है। आधार और मोबाइल लेकर एजेंसी पहुंचें चित्रकूट गैस सर्विस के राम बहोरी ने बताया कि उपभोक्ता आधार कार्ड, पासबुक और मोबाइल लेकर गैस एजेंसी पहुंच सकते हैं। यहां बायोमेट्रिक के जरिए ई-केवाईसी कराई जा सकती है। मोबाइल ऐप के माध्यम से भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User