फतेहपुर के 19 ग्राम पंचायत अधिकारी लखनऊ रवाना:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में देंगे नियुक्ति पत्र

Sep 27, 2026 - 18:03
0
फतेहपुर के 19 ग्राम पंचायत अधिकारी लखनऊ रवाना:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में देंगे नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फतेहपुर जिले के 19 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों की टीम रविवार को लखनऊ के लिए रवाना हुई। विकास भवन परिसर से जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) राम शंकर वर्मा ने शाम करीब चार बजे हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। पंचायती राज विभाग की ओर से टीम के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था की गई थी। वाहन संख्या UP78KT2796 पर मुख्यमंत्री द्वारा नव नियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का बैनर लगाया गया था। रवाना होने के दौरान विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में डीपीआरओ राम शंकर वर्मा ने बताया कि जनपद फतेहपुर से कुल 19 अभ्यर्थियों का ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। सभी चयनित अभ्यर्थी सोमवार, 28 सितंबर 2026 को लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। परिवारों और परिचितों में भी खुशी का माहौल उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कार्यक्रम में शामिल कराने के लिए विभाग की ओर से वाहन की व्यवस्था की गई है। टीम के वाहन प्रभारी एवं नोडल अधिकारी के रूप में रघुवेन्द्र सिंह तथा ग्राम पंचायत अधिकारी अर्चना सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ रवाना हुई टीम में मोहित सिंह, अतुल कुमार मिश्रा, शिप्रा सचान, दिव्यांशी समेत कुल 19 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारी शामिल हैं। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद सभी नवचयनित अधिकारियों के फतेहपुर लौटने पर उनका जनपद स्तर पर सम्मान भी किया जाएगा। अधिकारियों के चयन से संबंधित परिवारों और परिचितों में भी खुशी का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User