समाज की एकता में ही संस्कृति सुरक्षित रहेगी:मुनि विशद सागर ने दिया संदेश, अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल में धर्मसभा का आयोजन

Sep 25, 2026 - 17:29
0
समाज की एकता में ही संस्कृति सुरक्षित रहेगी:मुनि विशद सागर ने दिया संदेश, अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल में धर्मसभा का आयोजन
ललितपुर में शुक्रवार दोपहर 3 बजे अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल में पर्यूषण पर्व के समापन पर धर्मसभा हुई। मुनि विशद सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए जीवन में संस्कारों और ब्रह्मचर्य के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्रतों का पालन कर शरीर और मन को मजबूत बनाते हुए जीवन जीना चाहिए। इस दिन व्रत और उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं का मन पवित्र रहता है, इसलिए अधिक से अधिक परमार्थ और दान के कार्य करने चाहिए। समाज की एकता से संस्कृति रहेगी सुरक्षित मुनि विशद सागर महाराज ने कहा कि समाज की एकता के साथ दिलों की एकता भी जरूरी है। समाज में एकजुटता रहेगी तो संस्कृति सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा कि जैन समाज क्षमाशील है और पर्यूषण पर्व हमें जीवन में क्षमा, एकता और मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है। संत हमेशा समाज को एकजुट रहने की सीख देते हैं। अभिनंदनोदय तीर्थ को बताया अनुपम धरोहर मुनि श्री ने अभिनंदनोदय तीर्थ और नवनिर्मित गुफा को विश्व की अनुपम धरोहर बताया। उन्होंने तीर्थ प्रणेता मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के योगदान को अविस्मरणीय बताया। कहा कि ललितपुरवासियों ने धर्म और संस्कृति के लिए जो योगदान दिया है, वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा। तत्वार्थ सूत्र का हुआ वाचन धर्मसभा का मंगलाचरण ब्रह्मचारिणी शिल्पी दीदी और शुत्रा जैन मोहनी ने किया। मुनि श्री के सानिध्य में तत्वार्थ सूत्र का वाचन भी हुआ। इसमें ब्रह्मचारिणी नीलूसविता, सुरभि दीदी, राशि जैन, नरेंद्र मैया और अर्घ समर्पिण पारस, प्रियंका जैन व मनया ने सहभागिता की। जैन मंदिरों में हुआ अभिषेक पर्यूषण पर्व के दौरान नगर के पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर, आदिनाथ बड़ा मंदिर, पार्श्वनाथ नया मंदिर, आदिनाथ मंदिर गांधीनगर, चंद्रप्रभु मंदिर डोडाघाट, शांतिनगर मंदिर गांधीनगर, इलाइट जैन मंदिर, सिविल लाइन और बाहुबली नगर श्रीजी का अभिषेक किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। बच्चों की झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र नगर के जैन मंदिरों में बालक-बालिका मंडल ने आकर्षक झांकियां सजाईं। इन्हें देखने के लिए श्रद्धालु पहुंचे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। शाम को अभिनंदनोदय तीर्थ पर आरती के बाद सुधाकलश महिला मंडल ने ‘गुरु गौरव गाथा’ का मंचन किया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User