सम्भल में भारत की जीत पर गूंजे जयकारे:एशियाड क्रिकेट में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड जीतने पर लहराया तिरंगा

Oct 03, 2026 - 19:35
0
सम्भल में भारत की जीत पर गूंजे जयकारे:एशियाड क्रिकेट में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड जीतने पर लहराया तिरंगा
सम्भल में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद शनिवार शाम सम्भल में खेल प्रेमियों का उत्साह रहा। एशियाड क्रिकेट में भारत द्वारा लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल करने की खुशी में मोहल्ला कटरा मूसा खां स्थित एक इंडोर स्टेडियम में युवा खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। शाम करीब 5:30 बजे जैसे ही भारत की जीत की खबर मिली, स्टेडियम में मौजूद लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया। खेल प्रेमियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भारत की जीत की बधाई दी। इस दौरान युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत के समर्थन में नारे लगाए। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत ने देशवासियों की खुशी को दोगुना कर दिया है। इस अवसर पर अतुल भटनागर ने कहा कि एशियन गेम्स (एशियाड) में भारत ने पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव की बात है। भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। सईद अख्तर इस्राइली ने कहा कि भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हराकर देशवासियों को खुशी का अवसर दिया है। खिलाड़ियों की मेहनत और शानदार प्रदर्शन से पूरे देश में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, मेहनत और देश के प्रति लगाव की भावना भी पैदा करता है। जश्न के दौरान युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए भारतीय खिलाड़ियों के सम्मान में जोरदार नारे लगाए। स्टेडियम में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस मौके पर अतुल भटनागर, सईद अख्तर इस्राइली, बिट्टू वारसी, राजा, वसीम, अनिकेत, राहुल, अभिनय सहित युवा खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User