बर्रा में महिलाओं ने रखा निर्जला 'जिउतिया' व्रत:विधि-विधान से की भगवान जीमूतवाहन की पूजा

Oct 03, 2026 - 19:35
0
बर्रा में महिलाओं ने रखा निर्जला 'जिउतिया' व्रत:विधि-विधान से की भगवान जीमूतवाहन की पूजा
कानपुर में संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना को समर्पित जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बर्रा निवासी महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा भगवान जीमूतवाहन की आराधना की। पूजन के दौरान महिलाओं ने पुष्प, फल, दीप, धूप एवं विभिन्न पूजन सामग्रियों से विधिवत पूजा की। उन्होंने सामूहिक रूप से धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेते हुए अपने बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की सहभागिता से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूजा के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक मंत्रोच्चार से वातावरण श्रद्धा और उल्लास से भर गया। महिलाओं ने एक-दूसरे को व्रत की शुभकामनाएं दीं तथा परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। जीवित्पुत्रिका व्रत भारतीय लोक एवं धार्मिक परंपरा में मातृ-स्नेह, त्याग और संतान के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User