मुजफ्फरनगर में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या:जंगल में सड़क किनारे मिला शव, हमलावरों ने सिर में मारी गोली

Sep 27, 2026 - 17:46
0
मुजफ्फरनगर में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या:जंगल में सड़क किनारे मिला शव, हमलावरों ने सिर में मारी गोली
मुजफ्फरनगर में बाइक से जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव रविवार दोपहर 2 बजे मथेड़ी रोड पर जंगल में सड़क किनारे मिला। दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान रायपुर नगली निवासी प्रवीण के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामला रतनपुरी थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरा मामला… बाइक से जाते समय मारी गोली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्रवीण रविवार दोपहर किसी काम से बाइक लेकर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली सिर में बेहद करीब से मारे जाने की बात सामने आई है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद जंगल के रास्ते से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे युवक को पड़ा देखा। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर जमा हो गए। शव देखकर परिजनों में मचा कोहराम घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। प्रवीण का शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह और हमलावरों की तलाश पुलिस अब हत्या की वजह पता लगाने में जुटी है। हमलावरों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि प्रवीण की किसी से रंजिश या विवाद था या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारण और आरोपियों की पहचान जांच के बाद स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। ---------------------------- ---------------- ये भी पढ़ें- रवि किशन ने भाजपा पार्षद से पूछा-सपा जॉइन कर लिया?: गोरखपुर में जलभराव की शिकायत पर भड़के; दोबारा फोन नहीं उठाया गोरखपुर के सांसद और बॉलीवुड एक्टर रवि किशन शनिवार को भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी पर भड़क गए। जलभराव की शिकायत को लेकर दोनों के बीच फोन पर जमकर बहस हुई। रवि किशन ने पार्षद पर सपा नेता बनने का आरोप लगा दिया। रवि किशन ने कहा- जलभराव खत्म करने के लिए सब मशीन चालू बा। सपा जॉइन कर लिए क्या? पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User