समूह महिलाओं ने डीएम कार्यालय घेरा:2 हजार मानदेय में नहीं चल रहा घर, 15 हजार की मांग

Oct 01, 2026 - 15:12
0
समूह महिलाओं ने डीएम कार्यालय घेरा:2 हजार मानदेय में नहीं चल रहा घर, 15 हजार की मांग
गाजीपुर में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं। गुरुवार दोपहर 12 बजे उन्होंने विकास भवन में प्रदर्शन किया। सुनवाई न होने पर वे नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं। जिलाधिकारी कार्यालय में नहीं थे। कर्मचारियों ने महिलाओं को एसडीएम को पत्र देने को कहा, पर उन्होंने मना कर दिया। महिलाएं दरवाजे पर ही धरने पर बैठ गईं और मांग पूरी न होने तक न उठने की बात कही। समूह सखी नीलम ने बताया कि चार साल से उन्हें आजीविका से जोड़ा गया है। रोजाना गांव-गांव जाकर काम करने के बावजूद सिर्फ 2 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलता है। महंगाई में इस राशि से घर चलाना मुश्किल है। वे अपना मानदेय बढ़ाकर कम से कम 15 हजार रुपए प्रतिमाह करने की मांग कर रही हैं। उनका आरोप है कि भुगतान भी नियमित नहीं होता।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User