स्नातक-शिक्षक चुनाव: 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश:राज्यपाल ने बोनाफाइड मतदाता कर्मचारियों को मताधिकार के लिए दी मंजूरी
मिर्जापुर। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 में मतदान करने वाले पात्र कर्मचारियों को 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की 13 अक्टूबर को जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल ने मतदान के दिन विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा उत्तर प्रदेश राज्य के उन कर्मचारियों को मिलेगी, जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं और वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले विधान परिषद चुनाव में बोनाफाइड मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। इसका उद्देश्य पात्र कर्मचारियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करना है। जिलाधिकारी ने संबंधित नियंत्रक प्राधिकारियों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि शासन के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए पात्र कर्मचारियों को 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा उपलब्ध कराएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)