संभल में 15 जगह रावण दहन:डीएम-एसपी तीर चलाकर अग्निबाण छोड़कर रावण दहन करेंगे, 21 स्थानों पर दशहरा मेला लगेगा

Oct 19, 2026 - 18:17
0
संभल में 15 जगह रावण दहन:डीएम-एसपी तीर चलाकर अग्निबाण छोड़कर रावण दहन करेंगे, 21 स्थानों पर दशहरा मेला लगेगा
संभल में दशहरा वाले को लेकर के रूट डायवर्जन कल मंगलवार की दोपहर 12 बजे से लागू कर दिया जाएगा। मंगलवार को असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में लंकेश रावण का 15 स्थानों पर पुतला जलाया जाएगा। रावण के साथ-साथ मेघनाथ, कुंभकर्ण के पुतलों का भी दहन होगा। 10 स्थानों पर मेले भी आयोजित किए जाएंगे। मेलों की सीसीटीवी, ड्रोन एवं दूरबीन से निगरानी होगी। संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के चंदौसी रोड स्थित कुरुक्षेत्र के मैदान में दशहरा मेले से एक दिन पहले 500 से अधिक दुकानों को लगा दिया गया है, साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए हैं। परिजनों के साथ पहुंचे बच्चे झूलों का लुफ्त उठा रहे हैं और रावण मेघनाथ कुंभकरण के पुतले के दहन को लेकर के बैरिकेडिंग की जा रही है। श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष संजय गुप्ता पोली ने बताया कि रावण का पुतला 40 फीट और मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले 30-30 फीट ऊंचे होंगे। शाम सात बजे दहन होगा। इस आयोजन में 40,000 से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। विगत वर्षो तो चली आ रही परंपरा के अनुसार डीएम-एसपी अग्निबाण छोड़कर रावण दहन करेंगे। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुतला दहन के समय भीड़ बढ़ जाती है। कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी। पुतले से सौ मीटर दूर लोगों को खड़ा किया जाएगा। चंदौसी की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन जिन्हें बहजोई, गंवा एवं हसनपुर की ओर जाना है, वह चंदौसी रोड बाईपास से वाजिदपुरम, भोलेश्वर चौकी एवं खग्गूपुरा बाईपास होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। वापसी में भी इन्हीं मार्गों का प्रयोग करते हुए चंदौसी की ओर जाएंगे। हल्के वाहन (कार, पिकअप एवं छोटा हाथी आदि) चंदौसी रोड बाईपास से वाजिदपुरम होते हुए चंदौसी चौराहा के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे। वापसी में भी इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे। चंदौसी की ओर से आने वाले समस्त दोपहिया वाहन एवं ई-रिक्शा गांव मंडी वाले रास्ते से यशोदा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे तथा वापसी में भी इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User