संभल में अवैध पार्किंग पर 25 वाहनों का चालान:58 हजार रुपए का जुर्माना लगाया, अभियान जारी

Oct 01, 2026 - 17:09
0
संभल में अवैध पार्किंग पर 25 वाहनों का चालान:58 हजार रुपए का जुर्माना लगाया, अभियान जारी
संभल में गुरुवार को शहर में अवैध पार्किंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और ट्रैफिक इंस्पेक्टर जगरोशन सिंह ने यातायात टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। अभियान दोपहर तीन बजे तक चला। अभियान के दौरान चामुंडा मंदिर हयातनगर, संभल-मुरादाबाद रोड पर बिजलीघर के सामने, सड़क से शिव कॉलोनी जाने वाले रास्ते तथा सम्भल-चन्दौसी रोड स्थित कुरुक्षेत्र मंदिर के आसपास वाहनों की जांच की गई। इस दौरान सड़क किनारे बिना निर्धारित पार्किंग के खड़े वाहनों को चिह्नित किया गया। जांच में 24 वाहन अवैध रूप से बिना पार्किंग के खड़े मिले। वहीं, एक वाहन में प्रेशर हॉर्न लगा पाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन मिलने पर सभी के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 25 वाहनों के चालान किए गए और 58 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध पार्किंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े होने से यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करें और यातायात नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क पर अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा न करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User