संभल में बंद घर की दीवार फांदकर घुसे चोर:20 लाख के जेवर और 1 लाख नकदी चोरी, पुलिस कर रही जांच

Oct 03, 2026 - 12:58
0
संभल में बंद घर की दीवार फांदकर घुसे चोर:20 लाख के जेवर और 1 लाख नकदी चोरी, पुलिस कर रही जांच
संभल में बंद घर की दीवार फांदकर घुसे अज्ञात चोरों ने एक लाख की नकदी और 20 लाख रुपए के जेवराज चोरी किए हैं। परिवार शुक्रवार शनिवार की रात 12 बजे अलग-अलग कमरों में जाकर सोया था और शनिवार की सुबह 05 बजे घर में हुई चोरी की जानकारी मिली। घटना की सूचना के बाद 9:30 बजे पहुंची पुलिस ने निरीक्षण करते हुए शिकायत देने के लिए कहा है। उक्त पूरा घटनाक्रम संभल के जिला मुख्यालय बहजोई थाना कस्बा क्षेत्र के नारायण टोला फकीरों की मढ़ैया, टंकी मौहल्ला का है। मोहम्मद अली उर्फ़ गांधी ट्रैक्टर मिस्त्री है और बुधवार से कलियर शरीफ गए हुए है। घर पर उनके दो बेटे इरशाद अली एवं सरताज अली अपनी मां और पत्नी एवं बच्चों के साथ रह रहे थे। रात्रि 12 बजे तक पूरा परिवार एक साथ बैठा हुआ था और उसके बाद अलग-अलग कमरों में सोने के लिए चले गए। सरताज अली अपनी मां के साथ पड़ोस में दूसरे मकान में बंधी भैंसों के पास सोने के लिए चला गया था, जबकि घर के अंदर इरशाद अली अपने कमरे में सो रहा था। उसके अनुसार घर में हुई चोरी को लेकर कोई भी शोर-शराबे की आवाज सुनाई नहीं दी। इरशाद अली ने बताया कि हम रात 12 बजे के करीब सब परिवार सोया था। मैं, मेरी बीवी, छोटी बहन और तीन बच्चे घर के अंदर ही थे, जबकि छोटा भाई और अम्मी दूसरी तरफ भैंसो के पास सो रहे थे, पापा बाहर गए हुए हैं। सुबह 05 बजे अम्मी आई थीं। अम्मी ने किवाड़ खोल के देखा तो सब घर में किवाड़, जितने दरवाजे सब खुले हुए पड़े थे और छोटे वाले भाई के रूम में जो सामान था, जैसे कि दहेज की चीज़ थी, ये सब पैसा-कैश सब जा चुका है। घर में चोरी की सूचना के बाद थाना पुलिस और फोरेंसिक की टीम आई थी। थाना प्रभारी राजीव मलिक ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है, सभी साक्ष्य एकत्र किए हैं और सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज करते हुए जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User