संभल में गांधीजी की दांडी यात्रा का सेल्फी पॉइंट शुरू:9.5 लाख रुपए से बना, शहर के 15 स्थानों पर बनेंगी क्लीननेस टारगेट यूनिट

Oct 03, 2026 - 16:00
0
संभल में गांधीजी की दांडी यात्रा का सेल्फी पॉइंट शुरू:9.5 लाख रुपए से बना, शहर के 15 स्थानों पर बनेंगी क्लीननेस टारगेट यूनिट
संभल में शनिवार दोपहर 2 बजे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत महात्मा गांधी की दांडी यात्रा पर आधारित सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन हुआ। डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। यह सेल्फी पॉइंट बेगम सराय मोहल्ले में एसडीएम-सीओ कार्यालय के पास बनाया गया है। 9.5 लाख रुपए से तैयार हुआ सेल्फी पॉइंट डीएम ने बताया कि सेल्फी पॉइंट का निर्माण 15वें वित्त आयोग की राशि से कराया गया है। इसकी लागत करीब 9.5 लाख रुपए है। यहां गांधीजी की दांडी यात्रा को कलाकृति के जरिए दर्शाया गया है। इसमें चरखे को भी शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को गांधीजी के संदेश और आत्मनिर्भरता का महत्व बताना है। 15 स्थानों पर बनेंगी क्लीननेस टारगेट यूनिट डीएम ने कहा कि शहर में जहां गंदगी के पॉइंट बन गए थे, उनका कायाकल्प कराया जा रहा है। ऐसे स्थानों पर सेल्फी पॉइंट और आकर्षक कलाकृतियां लगाई जा रही हैं। जिले की तीन नगर पालिका क्षेत्रों में करीब 15 स्थानों का चयन किया गया है। यहां स्थायी क्लीननेस टारगेट यूनिट बनाई जा रही हैं। अगले 15 दिनों में इनका काम पूरा होने की उम्मीद है। गंदगी वाले स्थानों को बनाया जाएगा आकर्षक डीएम ने कहा कि अक्सर खाली जगहों पर दोबारा कचरा जमा हो जाता है। ऐसे स्थानों की स्थायी सफाई के साथ उनका सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। यहां आकर्षक कलाकृतियां और सेल्फी स्पॉट बनाए जाएंगे। इससे इन स्थानों को दोबारा कूड़ा डालने का केंद्र बनने से रोका जा सकेगा। चंदौसी चौराहे पर लगेगी पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा डीएम ने बताया कि संभल शहर के चंदौसी चौराहे पर पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगाने का काम चल रहा है। इसे करीब डेढ़ महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। प्राचीन तीर्थ और कूपों का हो रहा जीर्णोद्धार डीएम ने कहा कि संभल को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए भी काम किया जा रहा है। जिले के प्राचीन तीर्थ और कूपों के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। कार्यक्रम में एसडीएम विकास चंद्र, पालिका ईओ आदित्य प्रकाश, सफाई निरीक्षक आसिफ, जेई सचिन कुमार, सभासद मौ. रागिब, प्रमोद सैनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User