लखनऊ में स्टाइल वीक ग्रैंड ऑडिशनआयोजित:नए टैलेंट को मिला बड़ा मंच, मिस और मिस्टर लखनऊ भी पहुंचे

Sep 24, 2026 - 21:00
0
लखनऊ में स्टाइल वीक ग्रैंड ऑडिशनआयोजित:नए टैलेंट को मिला बड़ा मंच, मिस और मिस्टर लखनऊ भी पहुंचे
लखनऊ में फिल्मियागी प्रोडक्शन के संस्थापक अभिषेक द्रोहर की दूसरी कंपनी अवध इंटरनेशनल स्टाइल वीक (AISW) की ओर से 24 सितंबर को जन्नत एक्स, मिलेनियम पैलेस में ग्रैंड ऑडिशन आयोजित किया गया। आयोजन की ऑर्गनाइजर आकांक्षा सिंह और को-ऑर्गनाइजर तारुशी सिंह रहीं। ऑडिशन में मॉडल्स ने रैंप वॉक के साथ आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में फैशन और मॉडलिंग जगत से जुड़े कई लोग शामिल हुए। इनमें मिस लखनऊ 2026 की विजेता उन्नति सिंह, मिस्टर लखनऊ 2026 के विजेता आदित्य निषाद और ट्रांस एक्टिविस्ट, मॉडल, अभिनेता व सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका सिंह रघुवंशी प्रमुख रहे। फिल्मियागी प्रोडक्शन की टीम ने आयोजन के संचालन में सहयोग किया। AISW का मुख्य आयोजन 8 अक्टूबर को क्लब गेस्टो, लखनऊ में प्रस्तावित है। इसमें फैशन, स्टाइल, ग्लैमर और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा फिल्मियागी प्रोडक्शन का फिल्मियागी फैशन वीक सीजन-5 दिसंबर के अंत तक आयोजित होने की संभावना है। 17 और 18 अक्टूबर को एट ओशन इवेंट के सहयोग से डांडिया नाइट भी आयोजित की जाएगी। इसमें गरबा, डांडिया, संगीत और मनोरंजन के कार्यक्रम होंगे। अभिषेक द्रोहर ने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य लखनऊ में फैशन, मॉडलिंग और मनोरंजन के क्षेत्र में प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User