संभल में मौसम बदलने से मरीजों की संख्या बढ़ी:न्यूनतम 23 और अधिकतम 33 डिग्री तापमान, AQI 165
संभल में सुबह-रात को ठंडक और दिन में धूप से गर्मी से लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर दिख रहा है। सरकारी अस्पताल से लेकर निजी अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी है इसमें सबसे अधिक मरीज बुखार से संबंधित है। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुबह हुई है और AQI 165 दर्ज किया गया है। शनिवार की सुबह 08 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस किया गया है। अपराह्न 12 बजे से शाम 06 बजे तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है जो पिछले तीन दिन के मुकाबले 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा हुआ है। पिछले दिनों लगातार हुई तीन दिन की बारिश से अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, इसके बाद 13 डिग्री से तापमान की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने मौसम साफ रहने और दोपहर के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। एक बीघा खेती में 5 से 6 कुंटल धान शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों की जिंदगी पटरी पर लौट आई है लेकिन किसान काफी परेशान है। एक बीघा खेती में 5 से 6 कुंटल धान निकल रहे थे लेकिन बारिश की बाद तीन कुंतल तक ही धान निकल रहे हैं, वहीं खेतों में बरसात का पानी भरने से ईख की फसल में बरसाती कीड़ा लगा है। उड़द और बाजरा की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। निजी अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइन लगी है वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी, बहजोई में ओपीडी की संख्या 700 से लेकर 800 तक पहुंच रही है, वहीं रजपुरा, गुन्नौर, संभल, जुनावई, असमोली में 500 तक संख्या पहुंची है और जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल में ओपीडी की संख्या प्रतिदिन 1000 के पार जा रही है। 71 मरीजों को अस्पताल में भर्ती सीएमएस डॉ राजेंद्र सैनी ने बताया कि ब्लड जांच होने के बाद 71 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज बुखार के नए सामने आ रहे हैं और संक्रमण को देखते हुए आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)