संभल में रेलवे ट्रैक पर पॉक्सो आरोपी की मौत:6 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का था आरोप, पुलिस बोली- सुसाइड या हादसा, जांच जारी

Oct 02, 2026 - 11:44
0
संभल में रेलवे ट्रैक पर पॉक्सो आरोपी की मौत:6 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का था आरोप, पुलिस बोली- सुसाइड या हादसा, जांच जारी
संभल के बबराला रेलवे स्टेशन के पास अलीगढ़-बरेली रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार देर रात पॉक्सो एक्ट के आरोपी महिपाल सिंह (45) का शव मिला। वह बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आया था। घटना रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने सुबह करीब 8:30 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिपाल पर आरोप था कि उसने 21 सितंबर को सुबह करीब 11:30 बजे घर से करीब 400 मीटर दूर रहने वाली 6 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर अश्लील हरकत की थी। बच्ची ने घर लौटने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके पिता उसे लेकर थाना बबराला पहुंचे। 23 सितंबर को दर्ज हुई थी रिपोर्ट पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर 23 सितंबर को थाना बबराला पुलिस ने BNS की धारा 137(2), 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 9M/10 के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस आरोपी की तलाश करते हुए मामले की जांच कर रही थी। महिपाल शादीशुदा था। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस बोली- मौत की वजह की जांच जारी थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि परिजनों ने रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान महिपाल सिंह के रूप में की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, शव रेलवे ट्रैक पर मिला है और मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। यह सुसाइड था या हादसा, इसकी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User