गांधी जयंती पर रामपुर में खिलाड़ियों का सम्मान:मंत्री बलदेव औलख ने अखिलेश के एनकाउंटर बयान पर दिया जवाब

Oct 02, 2026 - 11:44
0
गांधी जयंती पर रामपुर में खिलाड़ियों का सम्मान:मंत्री बलदेव औलख ने अखिलेश के एनकाउंटर बयान पर दिया जवाब
रामपुर में गांधी जयंती पर शुक्रवार की सुबह साढ़े को गांधी समाधि परिसर में देशभक्ति, खेल और सियासत का संगम देखने को मिला। कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने गांधी समाधि पर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम के तुरंत बाद उन्होंने क्रॉस कंट्री दौड़ और खेलो इंडिया टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मंत्री ने क्रॉस कंट्री के प्रथम से लेकर षष्ठम स्थान तक आने वाले विजेताओं और अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। जिम, वंशिका, नेहा, रूबी, आरती, लवाना, आराध्या, विक्रम, राहुल, कपिल, हरकेश, नितिन और विजेंद्र समेत खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। हरसंभव अवसर मिलना चाहिए उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर मिलना चाहिए। खिलाड़ियों के सम्मान के बाद मीडिया से बातचीत में कृषि राज्य मंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के एनकाउंटर संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से एनकाउंटर के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। उनकी सरकार में क्या होता था, यह किसी से छिपा नहीं है। औलख ने कहा कि योगी सरकार में जो एनकाउंटर हुए हैं, वे ऐसे लोगों के खिलाफ हुए हैं जो एनकाउंटर के लायक थे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में गुंडे और माफिया या तो जेल में हैं या फिर जो बाहर रहकर अपराध कर रहे थे, उन्हें ऊपर भेजने का काम किया गया है। कृषि राज्य मंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर उठ रहे सवालों पर भी उनका बचाव किया। राजनीतिक चर्चाओं का दौर उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को बेवजह घसीटा जा रहा है। गांधी जयंती के मौके पर हुए कार्यक्रम में एक ओर खिलाड़ियों को मंच देकर उनके हौसले को बढ़ाया गया तो दूसरी ओर मंत्री के बयानों से कार्यक्रम के बाद राजनीतिक चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User