संभल में त्योहारों से पहले SP-ASP की फुट पेट्रोलिंग:संवेदनशील इलाकों में 4 किमी पैदल मार्च, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर
संभल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी एवं एएसपी (उत्तरी) सुमित सुधाकर रामटेके ने छह थानों की पुलिस और PAC-RRF जवानों के साथ विवादित धार्मिक स्थल शाही जामा मस्जिद बनाम श्रीहरिहर मंदिर से सर्राफा बाजार और सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास होते हुए चार किलोमीटर लंबी फुट पेट्रोलिंग की है। गुरुवार की शाम 06 बजे एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र की चौधरी सराय पुलिस चौकी पहुंचे, फिर पैदल मार्च हुआ, जो शाम 07 बजे तक किया गया, ड्रोन कैमरे से निगरानी की।विवादित धार्मिकस्थल के निकट पहुंचकर आसपास के व्यापारी से सुरक्षा को लेकर बातचीत की।
चक्की के पाट, घंटाघर और सर्राफा बाजार में व्यापारियों से बातचीत कर दुकानों के बाहर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया, साथ ही स्थानीय पुरुष की वर्किंग के बारे में भी जानकारी की। सीओ असमोली अमन कुमार, इंस्पेक्टर मोहित चौधरी, संजीव बालियान, एसओ सौरभ त्यागी, सचिन कुमार संजय कुमार मौजूद रहे।
एसपी विकास चंद्र पार्टी ने बताया कि अभी कई सारे त्यौहारों का आयोजन हैं। अगले कुछ दिनों में नवरात्रि का पर्व शुरू होने वाला है। इसके अतिरिक्त दशहरा नजदीक है और राम बारात अभी कई स्थानों पर निकाली जा रही है। हम लोगों ने आज यहां अधिक से अधिक पुलिस बल के साथ संभल, नखासा और रायसती थाना क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्पॉट्स, बाज़ार एवं सराफ़ा बाज़ार में फुट पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च किया है। इस दौरान स्थानीय व्यापारीगण से वार्ता कर उनको सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए मोटिवेट किया गया है।
एसपी ने बताया कि हमारा अलग-अलग पॉइंट पर पुलिस, पीएसी-आरआरएफ़ बल डिप्लॉयमेंट है, उनके जो लोग हैं उनसे भी बातचीत की गई है और उनका भी फीडबैक प्राप्त किया गया है। पूरा हमारा प्रयास है कि सारे त्यौहार सकुशल, सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें। एसपी विकास चंद्र पार्टी ने कहा कि जो भी असामाजिक तत्व हैं, क्रिमिनल एलिमेंट हैं, उनको हम लोगों ने सूचीबद्ध कराया है और बहुत सिस्टमैटिक वे में सत्यापन करा रहे हैं। इसमें उनका फीडबैक, उनकी एक्टिविटी के बारे में उनकी जांच कर रहे हैं। जिसकी जैसी एक्टिविटी होगी, उसके अनुसार हमारी सख्त लीगल कार्रवाई करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)