गांधी स्मारक बदहाल, लाखों का बिजली बिल बाकी:गांधी जयंती पर धूल-गंदगी के बीच होगा माल्यार्पण, पुरातत्व विभाग पर अनदेखी का आरोप

Oct 01, 2026 - 20:28
0
गांधी स्मारक बदहाल, लाखों का बिजली बिल बाकी:गांधी जयंती पर धूल-गंदगी के बीच होगा माल्यार्पण, पुरातत्व विभाग पर अनदेखी का आरोप
देशभर में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर स्वच्छता और उनके विचारों को याद किया जाएगा। हालांकि, आगरा के यमुना ब्रिज स्थित गांधी स्मारक की तस्वीर इसके उलट है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राज्य पुरातत्व विभाग की अनदेखी से स्मारक बदहाल है। स्मारक के कमरों में धूल और गंदगी जमा है। साथ ही, बकाया बिल के चलते स्मारक का बिजली कनेक्शन भी कटा हुआ है। बताया जाता है कि 1929 में महात्मा गांधी आगरा आए थे। तब तबीयत खराब होने पर उन्होंने यमुना किनारे इस जगह पर करीब 11 दिन बिताए थे। पहले स्मारक की देखरेख नगर निगम करता था, लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी राज्य पुरातत्व विभाग के पास है। स्मारक में गांधीजी से जुड़ी तस्वीरें और सामग्री हैं, पर उनके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। परिसर में एक प्राचीन शिव मंदिर भी है, जिसकी छत पेड़ गिरने से टूट गई है। स्थानीय लोगों को अब छत के और क्षतिग्रस्त होने से हादसे का डर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User