संभल SP-ASP की 6 किलोमीटर लंबी फुट पेट्रोलिंग:दुर्गा पूजा और दशहरा मेले की ड्रोन-बॉडी वार्न कैमरे से निगरानी होगी; 5000 अपराधियों का वेरिफिकेशन जारी

Oct 16, 2026 - 21:22
0
संभल SP-ASP की 6 किलोमीटर लंबी फुट पेट्रोलिंग:दुर्गा पूजा और दशहरा मेले की ड्रोन-बॉडी वार्न कैमरे से निगरानी होगी; 5000 अपराधियों का वेरिफिकेशन जारी
संभल में दुर्गा पूजा, दुर्गा शोभायात्रा और दशहरा मेले को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। शुक्रवार रात एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी और एएसपी (दक्षिणी) सुमित रामटेके ने शहर में करीब 6 किलोमीटर तक फ्लैग मार्च किया। इस दौरान शोभायात्रा के मार्गों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया। 18 अक्टूबर को निकलने वाली दुर्गा शोभायात्रा में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। चौधरी सराय से चंदौसी चौराहे तक किया मार्च शुक्रवार रात 6:45 बजे से 7:30 बजे तक संभल कोतवाली क्षेत्र की चौधरी सराय पुलिस चौकी से फ्लैग मार्च शुरू हुआ। पुलिस अधिकारियों ने मनोकामना तीर्थ मंदिर, विवादित धार्मिक स्थल, डाकखाना कार्यालय, चक्की का पाट, टंडन तिराहा, संभल कोतवाली, सर्राफा बाजार, बाजार गंज, छंगामल कोठी और आर्य समाज रोड होते हुए चंदौसी चौराहे तक पैदल गश्त की। इस दौरान एसपी ने दुर्गा शोभायात्रा के लिए तैयार की जा रही प्रतिमाओं का भी निरीक्षण किया। एएसपी सुमित रामटेके ने ड्रोन कैमरा उड़ाकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च में सीओ संभल कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर मोहित चौधरी, एसओ संजय शर्मा, सौरभ त्यागी समेत पुलिसकर्मी और पीएसी-आरआरएफ के जवान मौजूद रहे। जुलूस के शुरू और समाप्त होने वाले स्थानों का निरीक्षण एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अष्टमी पर शोभायात्रा के लिए जगह-जगह दुर्गा पंडाल लगाए जाएंगे। दशहरा मेला भी नजदीक है, इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने-जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि संभल क्षेत्र में जुलूसों के मार्गों और महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया गया है। जुलूस के शुरू होने और समाप्त होने वाले स्थानों समेत मार्ग के सभी प्रमुख पॉइंट्स का जायजा लेकर सुरक्षा बलों की तैनाती की योजना तैयार की गई है। सोशल मीडिया पर भी रहेगी निगरानी एसपी ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों की निगरानी की जा रही है। नकारात्मक पोस्ट और टिप्पणी करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जरूरत के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पुलिसकर्मी बॉडी-वॉर्न कैमरों का भी इस्तेमाल करेंगे, ताकि गतिविधियों की रिकॉर्डिंग और निगरानी की जा सके। इसके अलावा करीब 5 हजार आपराधिक लोगों का सत्यापन कराया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User