संचारी रोगों के खिलाफ जागरूकता रैली:कुशीनगर में घर-घर पहुंचकर संचारी रोगों से बचाव बताएगा स्वास्थ्य विभाग

Oct 01, 2026 - 16:16
0
संचारी रोगों के खिलाफ जागरूकता रैली:कुशीनगर में घर-घर पहुंचकर संचारी रोगों से बचाव बताएगा स्वास्थ्य विभाग
कुशीनगर में संचारी रोगों की रोकथाम और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनजागरूकता रैली निकाली गई। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं ‘हर घर दस्तक’ अभियान के तहत आयोजित रैली को विधायक मनीष जायसवाल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी समेत अन्य लोग शामिल हुए। रैली के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए। घरों और आसपास साफ-सफाई रखने, जलभराव नहीं होने देने और मच्छरों के पनपने वाले स्थानों को खत्म करने की अपील की गई। विभाग के अनुसार गंदगी और लंबे समय तक जमा पानी मच्छरों के प्रजनन का कारण बन सकता है। अभियान के तहत टीमें घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के लक्षण और बचाव के तरीके बताएंगी। विधायक ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छता के साथ जनजागरूकता जरूरी है। सीएमओ ने साफ-सफाई और सावधानी को संचारी रोगों से बचाव का प्रभावी उपाय बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User