संगठन ने नष्ट पौधों की जगह फिर लगाए नए पौधे:पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सार्वजनिक स्थानों को हरा-भरा रखने का उद्देश्य
औरैया में समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया। रविवार सुबह नौ बजे जेसीज चौराहा और मंगला काली मंदिर परिसर में पहले लगाए गए नष्ट पौधों की जगह नए पौधे रोपे गए। समिति ने पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया मंगला काली मंदिर परिसर में हुई विचार गोष्ठी में समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के साथ पशु-पक्षियों और अन्य जीवों के लिए भी जरूरी हैं। पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार और समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल ने भी विचार रखे। संस्थापक ने बताया कि 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' के तहत पहले करीब 5100 पौधे लगाए गए थे, जिनमें से कई नष्ट हो गए हैं। समिति अब देवकली स्थित पीएसी शिविर समेत अन्य जगहों पर नष्ट पौधों को चिन्हित कर रही है। इन स्थानों पर दोबारा पौधारोपण होगा और पौधों की सुरक्षा व देखभाल का अभियान जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)