संजय सिंह ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना:बैलेट पेपर से चुनाव की मांग, CEC का इस्तीफे मांगा; विंध्य एक्सप्रेस-वे के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

Oct 13, 2026 - 22:02
0
संजय सिंह ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना:बैलेट पेपर से चुनाव की मांग, CEC का इस्तीफे मांगा; विंध्य एक्सप्रेस-वे के खिलाफ आंदोलन का ऐलान
सोनभद्र में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह मंगलवार दोपहर बाद करीब 3 बजे सोनभद्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कहा कि विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए किसानों की जमीन जबरन लेने के विरोध में पार्टी आंदोलन की योजना बना रही है। बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को लेकर भी पार्टी जनता के बीच जाएगी। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। जमीन अधिग्रहण के विरोध में आंदोलन की तैयारी संजय सिंह ने कहा कि विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए जमीन लेने के मामले में प्रभावित लोगों की समस्याएं उठाई जाएंगी। विकास के नाम पर लोगों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जमीन के मुद्दे पर पार्टी आंदोलन कर प्रभावित लोगों की आवाज उठाएगी। बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग राज्यसभा सांसद ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि भाजपा बैलेट पेपर से चुनाव कराने से डर रही है। संजय सिंह ने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में लोकप्रिय है तो बैलेट पेपर से चुनाव होने पर भी उसे वोट मिलेंगे। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया कि नाम जोड़ने और हटाने के लिए भाजपा कार्यालय से सूचियां भेजी जाती हैं। उनके मुताबिक, ऐसी परिस्थितियों में निष्पक्ष चुनाव कराना संभव नहीं है। जंतर-मंतर और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर हमला संजय सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि वहां गुंडागर्दी हो रही है और बेटियों के कपड़े फाड़े जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को जेल भेजे जाने का भी आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि राज्यसभा सदस्य होने के बावजूद उन्हें तीन बार जेल भेजा गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग संजय सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने उन्हें जेल भेजने की बात भी कही। सम्मेलन में जमीन अधिग्रहण, जनसमस्याओं और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User